Happy Rose Day
Happy Propose Day
Happy Chocolate Day
Happy Teddy Day
Happy Promise Day
Happy Hug Day
Happy Kiss Day
Happy Valentines Day
कोई फर्क नहीं तेरी समझदारी से
आंखों, तिल, बातों और ताली से
ना ही तेरे चेहरे का नूर।
पसंद तो वो साफ सा दिल है मुझे
भोला सा बन जिसने लूटा है मुझे
जिसके बिन मै चूर-चूर।
आने को तो पास आ जाएं
लाखों कदम हंसते चल जाएं
पर तू क्यों बैठा इतनी दूर।
जिसके बिन जिंदगी अधूरी है
उस से कुछ क्षण की दूरी है
अगर मन मिलने को आतूर।
कुछ समझ ना आए, क्या करूं?
सांसों बिन ना जिऊं ना मरूं
हाय! ये कैसा मेरा फितूर।
अब तो जल्दी ही मिल लेंगे
रास्ता देख रही मेरी हूर।
दुनिया से लड़ते तो सभी हैं
जीतूंगा अगर आखिर तक जज्बा है।
चंद हकों का मैं क्या करूं?
जब करना ही तुझ पर कब्जा है।
फूल रास्तों मै बिछाने का वादा नहीं
पर कोई कांटा चुभने नहीं दूंगा।
मुझे तो मेरा चांद देखना है
कभी सूरज निकलने नहीं दूंगा।
